ज़िल्लर वार्ता राष्ट्रीय, पुंछ: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में NHM कर्मचारियों की हड़ताल लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। वेतन बढ़ोतरी, अवकाश की सुविधा और नौकरी को स्थायी करने समेत कई मांगों को लेकर सैकड़ों कर्मचारी धरने पर बैठे हैं।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों को लेकर सरकार के समक्ष बात रखी जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में धरना जारी रखते हुए सरकार से जल्द सकारात्मक फैसला लेने की अपील की है।
NHM कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। कर्मचारियों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं और जरूरत पड़ने पर हड़ताल को आगे भी जारी रखा जाएगा।
लगातार तीसरे दिन कर्मचारियों के प्रदर्शन के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। अब सभी की नजर सरकार की ओर से NHM कर्मचारियों की मांगों को लेकर उठाए जाने वाले अगले कदम पर है।