Home ফ্যাক্ট ফাইল পঞ্চায়েতের পাঁচ কাহন পৌর বার্তা জেলার চালচিত্র চাষী ভাই বলছি শরীর স্বাস্থ্য জেলার সেনাপতি মাঠে ময়দানে সম্পাদকিয় কলম
BREAKING NEWS
আপনার জমি, আপনার দায়িত্ব—অবহেলায় জরিমানার বার্তা অগ্নিমিত্রা পালের   •   বালুরঘাট হাসপাতালকে মেডিকেল কলেজে উন্নীত করার উদ্যোগ, জমি পরিদর্শনে মুখ্যমন্ত্রী   •   মহানায়ক উত্তম কুমারের জন্মশতবর্ষে টালিগঞ্জে শ্রদ্ধাঞ্জলি, শিল্পের গৌরব ফেরানোর বার্তা   •   সিপিআইএম নেতা লাহেক আলীকে অন্তর্বর্তী জামিন কলকাতা হাইকোর্টের   •   বেআইনি হোটেল-রেস্তোরাঁ ও ভেজাল খাবারের বিরুদ্ধে জিরো টলারেন্স: দিলীপ ঘোষ   •   পূর্ব ও পশ্চিম বর্ধমানে ভূমি সংক্রান্ত কাজের পর্যালোচনা বৈঠক, ভূমিহীনদের জমির অধিকার ও শিল্পের জমিতে জোর

फर्रुखाबाद में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राहत सामग्री का किया वितरण

03 Sep 2026
07:36 AM

 

ज़िल्लर वार्ता राष्ट्रीय , फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को फर्रुखाबाद का दौरा कर बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण के जरिए बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण किया और इसके बाद फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन में बनाए गए बाढ़ राहत शिविर पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की।

राहत शिविर में मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनीं और करीब 1,000 प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री एवं आवश्यक सामान वितरित किया। इसके अलावा बाढ़ के कारण बेघर हुए परिवारों को आवास निर्माण के लिए भूमि आवंटन प्रमाण-पत्र और आपदा मोचक निधि से आर्थिक सहायता के चेक भी दिए गए।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात के व्यापक इंतजाम किए थे। लगातार बारिश के कारण पहले राजेपुर क्षेत्र के डाबरी गांव में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर जलभराव और दलदल की स्थिति बन गई थी। इसके बाद कार्यक्रम स्थल को फतेहगढ़ पुलिस लाइन मैदान में स्थानांतरित किया गया।

योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है और प्रभावित परिवारों तक राहत एवं सहायता पहुंचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। मुख्यमंत्री के दौरे का मुख्य उद्देश्य बाढ़ से प्रभावित लोगों की स्थिति का प्रत्यक्ष जायजा लेना और उन्हें तत्काल राहत उपलब्ध कराना रहा।

news home ads