ज़िल्लर वार्ता राष्ट्रीय,मुंबई: मुंबई में गणेशोत्सव के बीच प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। गणेशोत्सव के सातवें दिन भी बड़ी संख्या में भक्त बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे। सुबह से ही दर्शन के लिए लंबी कतारें देखी गईं और पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।
लालबागचा राजा के दर्शन के लिए मुंबई के अलग-अलग हिस्सों के अलावा देश के विभिन्न क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने भगवान गणेश के दर्शन कर सुख, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की।
गणपति उत्सव के दौरान लालबागचा राजा के दरबार में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के बीच दर्शन और भीड़ प्रबंधन के लिए प्रशासन तथा आयोजकों की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं।
सातवें दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने मुंबई के गणेशोत्सव की भव्यता को एक बार फिर सामने रखा। भक्तों के जयकारों से पूरा वातावरण गूंजता रहा और हर ओर “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष सुनाई दिए।