ज़िल्लर वार्ता राष्ट्रीय : गुरुग्राम स्थित GAV International School में आज शिक्षक समागम का आयोजन किया गया, जिसमें ‘एक देश, एक चुनाव’ विषय पर शिक्षकों को संबोधित किया गया। कार्यक्रम में देश में एक साथ चुनाव कराने की अवधारणा, इसके संभावित प्रभावों और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अर्चना गुप्ता, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री फ़नींद्र नाथ, विधायक श्री मुकेश शर्मा तथा ओलंपिक पदक विजेता एवं पद्मश्री सम्मानित दीपा मलिक सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित रहे।
समागम के दौरान शिक्षकों के साथ संवाद करते हुए ‘एक देश, एक चुनाव’ को लेकर विचार साझा किए गए। कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े प्रतिनिधियों की सहभागिता रही और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हुई।
आयोजकों के अनुसार, ऐसे संवाद कार्यक्रमों का उद्देश्य शिक्षकों और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर जागरूकता एवं विचार-विमर्श को बढ़ावा देना है।