ज़िल्लर वार्ता राष्ट्रीय, नई दिल्ली: जन्माष्टमी के पावन अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस्कॉन मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में हिस्सा लिया। उन्होंने आधी रात के समय भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना की और देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भक्ति-भाव के साथ जन्माष्टमी उत्सव मनाया।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। आधी रात को कृष्ण जन्म के समय मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच खास उत्साह देखने को मिला।
जन्माष्टमी के अवसर पर दिल्ली समेत देशभर के मंदिरों में विशेष सजावट की गई और भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया।